No diet can cure arthritis, but the right food can reduce inflammation, control weight and protect the heart, which matters because arthritis patients have a higher risk of heart disease. Here is a simple, practical Indian approach.
Foods to include
- Vegetables and fruits of many colours daily: palak, methi, lauki, carrots, guava, amla, oranges, papaya
- Whole grains: multigrain atta, jowar, bajra, ragi, daliya, brown rice
- Protein: dals, chana, rajma, soy, paneer, curd, eggs, fish
- Omega-3 sources: flaxseed (alsi), walnuts, fish such as rohu and mackerel
- Spices: haldi, ginger and garlic in normal cooking amounts
- Cooking oils in moderation: mustard, groundnut, rice bran; rotate them
Foods to limit
- Fried snacks: samosa, kachori, namkeen, pakode
- Sugar, sweets, cold drinks and bakery items
- Refined flour (maida), processed and packaged foods
- Excess salt, pickles and papad (especially if you take steroids or have BP)
- Alcohol and smoking
Common myths
- "Curd, rice or sour foods increase joint pain." There is no good evidence for this in most arthritis. Curd is a good source of calcium and protein.
- "Arthritis patients should stop dal." Only people with gout need moderate portions; dal is an important protein.
- "Haldi capsules can replace medicine." Turmeric in food is healthy, but supplements cannot control RA and can interact with medicines.
If you have gout, kidney disease or diabetes, your diet needs individual changes. Discuss with your doctor before starting supplements or special diets.
गठिया के लिए सबसे अच्छी भारतीय डाइट: क्या खाएँ और क्या न खाएँ
कोई भी डाइट गठिया को जड़ से ठीक नहीं करती, लेकिन सही भोजन सूजन कम करने, वज़न नियंत्रित रखने और दिल की रक्षा में मदद करता है। यह ज़रूरी है क्योंकि गठिया मरीज़ों में दिल की बीमारी का ख़तरा ज़्यादा होता है। यहाँ एक आसान भारतीय तरीका है।
क्या खाएँ
- रंग-बिरंगी सब्ज़ियाँ और फल रोज़: पालक, मेथी, लौकी, गाजर, अमरूद, आँवला, संतरा, पपीता
- साबुत अनाज: मल्टीग्रेन आटा, ज्वार, बाजरा, रागी, दलिया, ब्राउन राइस
- प्रोटीन: दालें, चना, राजमा, सोया, पनीर, दही, अंडा, मछली
- ओमेगा-3: अलसी, अखरोट, रोहू जैसी मछली
- मसाले: हल्दी, अदरक, लहसुन सामान्य खाने की मात्रा में
- तेल सीमित मात्रा में: सरसों, मूँगफली, राइस ब्रान; बदल-बदलकर इस्तेमाल करें
क्या कम करें
- तली चीज़ें: समोसा, कचौरी, नमकीन, पकौड़े
- चीनी, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक और बेकरी की चीज़ें
- मैदा, प्रोसेस्ड और पैकेट वाला खाना
- ज़्यादा नमक, अचार और पापड़ (ख़ासकर स्टेरॉयड लेने या बीपी होने पर)
- शराब और धूम्रपान
आम भ्रम
- "दही, चावल या खट्टी चीज़ों से जोड़ों का दर्द बढ़ता है।" ज़्यादातर गठिया में इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है। दही कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
- "गठिया मरीज़ दाल बंद कर दें।" सिर्फ़ गाउट वालों को मात्रा सीमित रखनी है; दाल ज़रूरी प्रोटीन है।
- "हल्दी के कैप्सूल दवा की जगह ले सकते हैं।" खाने में हल्दी अच्छी है, लेकिन सप्लीमेंट RA को काबू नहीं कर सकते और दवाओं से प्रतिक्रिया कर सकते हैं।
अगर आपको गाउट, किडनी की बीमारी या डायबिटीज़ है, तो डाइट में अलग बदलाव चाहिए। कोई सप्लीमेंट या ख़ास डाइट शुरू करने से पहले डॉक्टर से बात करें।
Disclaimer: This article is for general awareness only and is not a substitute for a medical consultation. Do not start, stop or change any medicine without your doctor's advice.अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, यह डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा शुरू, बंद या बदलें नहीं।