Rheumatoid arthritis (RA) is an autoimmune disease in which the body's immune system attacks the lining of the joints. It is common in India, affects women about three times more than men, and often begins between 30 and 50 years of age. The first months are the most important: treatment started early can stop joint damage before it becomes permanent.
There is no single test. A rheumatologist combines the joint examination with blood tests such as RA factor, anti-CCP antibody, ESR and CRP, and sometimes X-rays or ultrasound. Around 1 in 3 patients has a negative RA factor early on, so a normal report does not rule RA out.
Most joint damage happens in the first two years. Modern medicines called DMARDs (and biologics when needed) can bring RA into remission, which means little or no pain and swelling and a normal working life. Delaying treatment by relying only on painkillers allows the disease to quietly destroy cartilage and bone.
If you have swollen finger joints and morning stiffness for more than 6 weeks, see a rheumatologist rather than an orthopaedic or general pain clinic first. RA is a medical disease, not a bone problem.
रुमेटाइड अर्थराइटिस (RA) एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर की रोग-प्रतिरोधक प्रणाली ही जोड़ों की अंदरूनी परत पर हमला करती है। भारत में यह आम है, महिलाओं में पुरुषों से लगभग तीन गुना ज़्यादा होती है और अक्सर 30 से 50 की उम्र में शुरू होती है। शुरुआती महीने सबसे अहम हैं, क्योंकि जल्दी इलाज से जोड़ों को स्थायी नुकसान से बचाया जा सकता है।
कोई एक टेस्ट काफ़ी नहीं है। रुमेटोलॉजिस्ट जोड़ों की जाँच के साथ RA फ़ैक्टर, एंटी-CCP, ESR और CRP जैसे ब्लड टेस्ट, और ज़रूरत पड़ने पर एक्स-रे या अल्ट्रासाउंड देखते हैं। शुरुआत में लगभग हर तीसरे मरीज़ का RA फ़ैक्टर नेगेटिव आता है, इसलिए नॉर्मल रिपोर्ट का मतलब यह नहीं कि RA नहीं है।
जोड़ों का ज़्यादातर नुकसान पहले दो साल में होता है। DMARD नाम की आधुनिक दवाएँ (और ज़रूरत पड़ने पर बायोलॉजिक) बीमारी को रेमिशन में ला सकती हैं, यानी दर्द-सूजन लगभग ख़त्म और सामान्य जीवन। सिर्फ़ पेनकिलर लेते रहने से बीमारी चुपचाप हड्डी और कार्टिलेज को नष्ट करती रहती है।
अगर 6 हफ़्ते से ज़्यादा उंगलियों में सूजन और सुबह जकड़न है, तो सबसे पहले रुमेटोलॉजिस्ट (गठिया रोग विशेषज्ञ) से मिलें। RA एक मेडिकल बीमारी है, सिर्फ़ हड्डी की समस्या नहीं।
Consult Dr. Ashok Gupta, rheumatologist at Bansal Hospital, Bhopal. Call 098270 55613 or message on WhatsApp. Learn more: Rheumatoid Arthritis.परामर्श के लिए डॉ. अशोक गुप्ता से मिलें — फ़ोन 098270 55613 या WhatsApp पर संपर्क करें।
Disclaimer: This article is for general awareness only and is not a substitute for a medical consultation. Do not start, stop or change any medicine without your doctor's advice.अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, यह डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा शुरू, बंद या बदलें नहीं।
Early diagnosis makes a real difference. Consult Dr. Ashok Gupta at Bansal Hospital, Bhopal.जल्दी निदान बहुत फ़र्क लाता है। बंसल हॉस्पिटल, भोपाल में डॉ. अशोक गुप्ता से मिलें।