Bansal Hospital, Shahpura, Bhopal Mon–Sat, OPD from 9:00 AM
4.7 · 215 Google reviews 098270 55613
Home › Blog › Joint Pain After Chikungunya

Joint Pain Months After Chikungunya or Viral Fever? What to Doचिकनगुनिया या वायरल बुखार के महीनों बाद भी जोड़ों में दर्द? क्या करें

Every monsoon and post-monsoon season, many people in Madhya Pradesh get chikungunya or other viral fevers. The fever goes in a few days, but for many patients joint pain and stiffness continue for weeks or even months.

Why does joint pain continue?

The chikungunya virus directly inflames the joints and tendons, and the immune response can continue after the virus is gone. Dengue and some other viral infections can also cause short-lived joint and muscle pain.

Typical features

  • Pain in fingers, wrists, ankles and knees, often on both sides
  • Severe morning stiffness; difficulty getting up from the floor
  • Swelling of hands and feet, sometimes skin rash or darkening
  • Pain that flares with cold weather or overwork

How long does it last?

Most people improve within 3 months. However, in some patients, especially those above 45 or with previous joint problems, symptoms last longer than 3 months. This is called chronic chikungunya arthritis and can behave like rheumatoid arthritis.

What helps

  • Gentle range-of-motion exercises and warm water soaks for stiff hands
  • Adequate rest, fluids and a balanced diet
  • Anti-inflammatory medicines only as advised by a doctor. Avoid painkillers during active dengue because of bleeding risk.
  • Avoid repeated steroid injections or "quick-relief" powders from unqualified practitioners

See a rheumatologist if joint swelling lasts more than 6–12 weeks, if it is worsening, or if tests show a raised ESR/CRP or positive RA factor. Persistent post-chikungunya arthritis responds well to the same DMARD medicines used in RA.

हिंदी में पढ़ें

चिकनगुनिया या वायरल बुखार के महीनों बाद भी जोड़ों में दर्द? क्या करें

हर बारिश और उसके बाद के मौसम में मध्य प्रदेश में बहुत से लोगों को चिकनगुनिया या वायरल बुखार होता है। बुखार कुछ दिनों में उतर जाता है, लेकिन कई मरीज़ों में जोड़ों का दर्द और जकड़न हफ़्तों या महीनों तक बना रहता है।

दर्द क्यों बना रहता है?

चिकनगुनिया वायरस सीधे जोड़ों और नसों (टेंडन) में सूजन करता है, और वायरस जाने के बाद भी शरीर की इम्यून प्रतिक्रिया चलती रह सकती है। डेंगू और दूसरे वायरल संक्रमण भी कुछ समय के लिए जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द करते हैं।

आम लक्षण

  • उंगलियों, कलाई, टखनों और घुटनों में दर्द, अक्सर दोनों तरफ़
  • सुबह बहुत जकड़न, ज़मीन से उठने में दिक्कत
  • हाथ-पैरों में सूजन, कभी-कभी दाने या त्वचा का काला पड़ना
  • ठंड या ज़्यादा काम से दर्द बढ़ना

यह कितने दिन रहता है?

ज़्यादातर लोग 3 महीने में ठीक हो जाते हैं। लेकिन कुछ मरीज़ों में, ख़ासकर 45 से ऊपर या पहले से जोड़ों की समस्या वालों में, लक्षण 3 महीने से ज़्यादा रहते हैं। इसे क्रॉनिक चिकनगुनिया आर्थराइटिस कहते हैं, जो रुमेटाइड अर्थराइटिस जैसा व्यवहार कर सकता है।

क्या मदद करता है

  • हल्के व्यायाम और जकड़े हाथों को गुनगुने पानी में डुबोना
  • पूरा आराम, पानी और संतुलित भोजन
  • सूजन कम करने वाली दवा सिर्फ़ डॉक्टर की सलाह से। डेंगू के दौरान पेनकिलर न लें, इससे ब्लीडिंग का ख़तरा है।
  • झोलाछाप से बार-बार स्टेरॉयड इंजेक्शन या "तुरंत आराम" वाली पुड़िया न लें

अगर जोड़ों की सूजन 6–12 हफ़्ते से ज़्यादा रहे, बढ़ती जाए, या ESR/CRP बढ़ा हो या RA फ़ैक्टर पॉज़िटिव हो, तो रुमेटोलॉजिस्ट को दिखाएँ। लंबे समय तक चलने वाला चिकनगुनिया गठिया RA वाली DMARD दवाओं से अच्छी तरह ठीक होता है।

Consult Dr. Ashok Gupta, rheumatologist at Bansal Hospital, Bhopal. Call 098270 55613 or message on WhatsApp. Learn more: Arthritis — Overview.परामर्श के लिए डॉ. अशोक गुप्ता से मिलें — फ़ोन 098270 55613 या WhatsApp पर संपर्क करें।

Disclaimer: This article is for general awareness only and is not a substitute for a medical consultation. Do not start, stop or change any medicine without your doctor's advice.अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, यह डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा शुरू, बंद या बदलें नहीं।

← Back to all articles · सभी लेख

Get expert care for joint & autoimmune problemsविशेषज्ञ इलाज पाएँ

Early diagnosis makes a real difference. Consult Dr. Ashok Gupta at Bansal Hospital, Bhopal.जल्दी निदान बहुत फ़र्क लाता है। बंसल हॉस्पिटल, भोपाल में डॉ. अशोक गुप्ता से मिलें।