Bansal Hospital, Shahpura, Bhopal Mon–Sat, OPD from 9:00 AM
4.7 · 215 Google reviews 098270 55613
Home › Blog › RA Factor Positive

RA Factor Positive: Does It Mean You Have Rheumatoid Arthritis?RA फ़ैक्टर पॉज़िटिव: क्या इसका मतलब रुमेटाइड अर्थराइटिस है?

Many patients panic when their report says "RA factor positive". The truth is that a positive RA factor alone does not confirm rheumatoid arthritis, and a negative one does not rule it out.

What is RA factor?

Rheumatoid factor (RF) is an antibody found in the blood of about 70–80% of people with rheumatoid arthritis. It is a helpful clue, but not a diagnosis by itself.

RA factor can be positive without RA

  • Healthy older adults (5–10% of people above 60)
  • Chronic infections such as hepatitis B or C, tuberculosis
  • Other autoimmune diseases: Sjögren's syndrome, lupus
  • Chronic liver and lung disease
  • Smokers

Anti-CCP: the more specific test

The anti-CCP antibody test is much more specific for RA. If anti-CCP is positive along with joint swelling, RA is very likely. Anti-CCP can also appear years before symptoms and is linked with more aggressive disease, which is why rheumatologists often order both tests together.

What should you do?

  • RF positive, no joint symptoms: usually no treatment needed; watch for symptoms.
  • RF or anti-CCP positive with joint pain and swelling: see a rheumatologist soon.
  • RF negative but swollen joints and morning stiffness: still get evaluated. "Seronegative" RA exists.

Never start RA medicines on the basis of a report alone. The diagnosis depends on the clinical examination, and treatment decisions should be made by a specialist.

हिंदी में पढ़ें

RA फ़ैक्टर पॉज़िटिव: क्या इसका मतलब रुमेटाइड अर्थराइटिस है?

रिपोर्ट में "RA फ़ैक्टर पॉज़िटिव" देखकर कई मरीज़ घबरा जाते हैं। सच यह है कि सिर्फ़ RA फ़ैक्टर पॉज़िटिव होने से रुमेटाइड अर्थराइटिस पक्का नहीं होता, और नेगेटिव होने से बीमारी ख़ारिज भी नहीं होती।

RA फ़ैक्टर क्या है?

रुमेटॉइड फ़ैक्टर (RF) एक एंटीबॉडी है जो RA के लगभग 70–80% मरीज़ों के खून में मिलती है। यह एक संकेत है, अपने आप में निदान नहीं।

RA के बिना भी RF पॉज़िटिव हो सकता है

  • स्वस्थ बुज़ुर्ग (60 से ऊपर के 5–10% लोग)
  • हेपेटाइटिस B या C, टीबी जैसे पुराने संक्रमण
  • दूसरी ऑटोइम्यून बीमारियाँ: स्जोग्रेन सिंड्रोम, ल्यूपस
  • लिवर और फेफड़ों की पुरानी बीमारी
  • धूम्रपान करने वाले

एंटी-CCP: ज़्यादा सटीक टेस्ट

एंटी-CCP टेस्ट RA के लिए कहीं ज़्यादा सटीक है। जोड़ों में सूजन के साथ एंटी-CCP पॉज़िटिव हो तो RA की संभावना बहुत ज़्यादा होती है। यह लक्षण शुरू होने से सालों पहले भी पॉज़िटिव हो सकता है और गंभीर बीमारी का संकेत देता है, इसलिए दोनों टेस्ट अक्सर साथ कराए जाते हैं।

अब क्या करें?

  • RF पॉज़िटिव, जोड़ों में कोई तकलीफ़ नहीं: आमतौर पर इलाज की ज़रूरत नहीं, लक्षणों पर नज़र रखें।
  • RF या एंटी-CCP पॉज़िटिव और जोड़ों में दर्द-सूजन: जल्द रुमेटोलॉजिस्ट को दिखाएँ।
  • RF नेगेटिव, पर सूजन और सुबह जकड़न: फिर भी जाँच कराएँ, "सीरोनेगेटिव" RA भी होता है।

सिर्फ़ रिपोर्ट देखकर RA की दवा कभी शुरू न करें। निदान क्लिनिकल जाँच पर निर्भर करता है और इलाज का निर्णय विशेषज्ञ को लेना चाहिए।

Consult Dr. Ashok Gupta, rheumatologist at Bansal Hospital, Bhopal. Call 098270 55613 or message on WhatsApp. Learn more: Rheumatoid Arthritis.परामर्श के लिए डॉ. अशोक गुप्ता से मिलें — फ़ोन 098270 55613 या WhatsApp पर संपर्क करें।

Disclaimer: This article is for general awareness only and is not a substitute for a medical consultation. Do not start, stop or change any medicine without your doctor's advice.अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, यह डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा शुरू, बंद या बदलें नहीं।

← Back to all articles · सभी लेख

Get expert care for joint & autoimmune problemsविशेषज्ञ इलाज पाएँ

Early diagnosis makes a real difference. Consult Dr. Ashok Gupta at Bansal Hospital, Bhopal.जल्दी निदान बहुत फ़र्क लाता है। बंसल हॉस्पिटल, भोपाल में डॉ. अशोक गुप्ता से मिलें।