Bansal Hospital, Shahpura, Bhopal Mon–Sat, OPD from 9:00 AM
4.7 · 215 Google reviews 098270 55613
Home › Blog › Dry Eyes & Dry Mouth

Constant Dry Eyes and Dry Mouth? It Could Be Sjögren's Syndromeहमेशा आँखें और मुँह सूखा रहता है? यह स्जोग्रेन सिंड्रोम हो सकता है

Everyone gets dry eyes after screen time. But if your eyes feel gritty or sandy every day and your mouth is so dry that you need water to swallow food, you may have Sjögren's syndrome, an autoimmune disease that affects the tear and saliva glands. It is most common in women over 40 and is often missed.

Common symptoms

  • Dry, burning, gritty eyes; needing eye drops many times a day
  • Dry mouth, difficulty swallowing dry food like roti, frequent sips of water
  • Sudden increase in dental cavities
  • Swelling of glands in front of the ears (parotid)
  • Joint pain, fatigue, dry skin
  • Tingling or numbness in hands and feet in some patients

Tests

Blood tests such as ANA, anti-Ro (SSA), anti-La (SSB) and RA factor, eye tests (Schirmer's test), and sometimes a small lip biopsy help confirm the diagnosis.

Care and treatment

  • Preservative-free artificial tears and eye gels
  • Sipping water often, sugar-free lozenges, good dental care and regular dental check-ups
  • Avoiding smoke, AC blowing directly on the face, and medicines that dry the mouth where possible
  • Medicines to control joint pain and systemic features, as advised by a rheumatologist
  • Regular follow-up, as a small number of patients develop lymph gland problems

Sjögren's can occur alone or along with rheumatoid arthritis or lupus. If dryness comes with joint pain or fatigue, a rheumatologist's evaluation is worthwhile.

हिंदी में पढ़ें

हमेशा आँखें और मुँह सूखा रहता है? यह स्जोग्रेन सिंड्रोम हो सकता है

मोबाइल-कंप्यूटर के बाद आँखें सूखना आम है। लेकिन अगर रोज़ आँखों में रेत जैसी किरकिरी लगे और मुँह इतना सूखे कि खाना निगलने के लिए पानी चाहिए, तो यह स्जोग्रेन सिंड्रोम हो सकता है। यह ऑटोइम्यून बीमारी आँसू और लार की ग्रंथियों को प्रभावित करती है, 40 से ऊपर की महिलाओं में ज़्यादा होती है और अक्सर पहचानी नहीं जाती।

आम लक्षण

  • आँखों में सूखापन, जलन, किरकिरी; दिन में कई बार आई-ड्रॉप की ज़रूरत
  • मुँह सूखना, रोटी जैसा सूखा खाना निगलने में दिक्कत, बार-बार पानी पीना
  • दाँतों में अचानक ज़्यादा कीड़े लगना
  • कान के आगे की ग्रंथि (पैरोटिड) में सूजन
  • जोड़ों में दर्द, थकान, त्वचा का रूखापन
  • कुछ मरीज़ों में हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन

जाँच

ANA, एंटी-Ro (SSA), एंटी-La (SSB) और RA फ़ैक्टर जैसे ब्लड टेस्ट, आँखों की जाँच (शिर्मर टेस्ट) और कभी-कभी होंठ की छोटी बायोप्सी से निदान पक्का होता है।

देखभाल और इलाज

  • बिना प्रिज़र्वेटिव वाले आर्टिफ़िशियल टियर्स और आई जेल
  • बार-बार पानी के घूँट, शुगर-फ़्री लॉज़ेंज, दाँतों की अच्छी सफ़ाई और नियमित डेंटल जाँच
  • धुआँ, चेहरे पर सीधी AC की हवा और मुँह सुखाने वाली दवाओं से बचाव (जहाँ संभव हो)
  • रुमेटोलॉजिस्ट की सलाह से जोड़ों के दर्द और दूसरे लक्षणों की दवाएँ
  • नियमित फ़ॉलो-अप, क्योंकि कुछ मरीज़ों में लिम्फ़ ग्रंथियों की समस्या हो सकती है

स्जोग्रेन अकेले भी हो सकता है और रुमेटाइड अर्थराइटिस या ल्यूपस के साथ भी। अगर सूखेपन के साथ जोड़ों में दर्द या थकान है, तो रुमेटोलॉजिस्ट से जाँच कराना उचित है।

Consult Dr. Ashok Gupta, rheumatologist at Bansal Hospital, Bhopal. Call 098270 55613 or message on WhatsApp. Learn more: Sjögren's Syndrome.परामर्श के लिए डॉ. अशोक गुप्ता से मिलें — फ़ोन 098270 55613 या WhatsApp पर संपर्क करें।

Disclaimer: This article is for general awareness only and is not a substitute for a medical consultation. Do not start, stop or change any medicine without your doctor's advice.अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, यह डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा शुरू, बंद या बदलें नहीं।

← Back to all articles · सभी लेख

Get expert care for joint & autoimmune problemsविशेषज्ञ इलाज पाएँ

Early diagnosis makes a real difference. Consult Dr. Ashok Gupta at Bansal Hospital, Bhopal.जल्दी निदान बहुत फ़र्क लाता है। बंसल हॉस्पिटल, भोपाल में डॉ. अशोक गुप्ता से मिलें।