Bansal Hospital, Shahpura, Bhopal Mon–Sat, OPD from 9:00 AM
4.7 · 215 Google reviews 098270 55613
Home › Blog › Fibromyalgia

Whole-Body Pain With Normal Reports? Understanding Fibromyalgiaपूरे शरीर में दर्द, पर सारी रिपोर्ट नॉर्मल? फ़ाइब्रोमायल्जिया को समझें

"Doctor, my whole body hurts, but all my reports are normal." Many such patients, mostly women, are told the pain is "just in the mind". In many of them, the actual problem is fibromyalgia, a real condition in which the nervous system becomes over-sensitive to pain.

Symptoms

  • Widespread pain on both sides of the body, above and below the waist, for more than 3 months
  • Tender points; even light pressure hurts
  • Unrefreshing sleep: waking up tired
  • Fatigue, poor concentration ("fibro fog")
  • Headaches, irritable bowel, tingling in hands and feet
  • Anxiety or low mood

Diagnosis

There is no specific blood test. The diagnosis is made clinically, after tests rule out conditions that look similar, such as thyroid disease, vitamin D deficiency, anaemia, rheumatoid arthritis and polymyalgia.

What helps

  • Graded exercise is the most effective treatment: start with 10 minutes of walking, yoga or swimming and slowly increase
  • Regular sleep routine; limit screens before bed and tea/coffee late in the day
  • Stress management: pranayama, meditation, counselling
  • Certain medicines that calm pain nerves and improve sleep, prescribed by your doctor
  • Strong painkillers and steroids do not help fibromyalgia and should be avoided

Fibromyalgia does not damage joints or organs. With the right understanding and a steady plan, most patients improve significantly. The first step is a correct diagnosis.

हिंदी में पढ़ें

पूरे शरीर में दर्द, पर सारी रिपोर्ट नॉर्मल? फ़ाइब्रोमायल्जिया को समझें

"डॉक्टर साहब, पूरा शरीर दुखता है, पर सारी रिपोर्ट नॉर्मल हैं।" ऐसे कई मरीज़ों को, ज़्यादातर महिलाओं को, कहा जाता है कि दर्द "सिर्फ़ मन का वहम" है। इनमें से कई में असली समस्या फ़ाइब्रोमायल्जिया होती है, जिसमें नर्वस सिस्टम दर्द के प्रति ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील हो जाता है।

लक्षण

  • 3 महीने से ज़्यादा समय से शरीर के दोनों तरफ़, कमर के ऊपर और नीचे फैला हुआ दर्द
  • हल्का दबाने पर भी दर्द
  • नींद से ताज़गी न मिलना, सुबह थके हुए उठना
  • थकान, ध्यान न लगना ("फ़ाइब्रो फ़ॉग")
  • सिरदर्द, पेट की गड़बड़ी (IBS), हाथ-पैरों में झुनझुनी
  • घबराहट या उदासी

निदान

इसका कोई ख़ास ब्लड टेस्ट नहीं है। थायरॉइड, विटामिन डी की कमी, खून की कमी, रुमेटाइड अर्थराइटिस और पॉलीमायल्जिया जैसी मिलती-जुलती बीमारियों को जाँच से हटाने के बाद लक्षणों के आधार पर निदान होता है।

क्या मदद करता है

  • धीरे-धीरे बढ़ाया गया व्यायाम सबसे असरदार इलाज है: 10 मिनट पैदल चलना, योग या तैराकी से शुरू करके धीरे-धीरे बढ़ाएँ
  • नियमित नींद का समय; सोने से पहले मोबाइल और शाम को चाय-कॉफ़ी कम करें
  • तनाव प्रबंधन: प्राणायाम, ध्यान, काउंसलिंग
  • डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएँ, जो दर्द की नसों को शांत करती हैं और नींद सुधारती हैं
  • तेज़ पेनकिलर और स्टेरॉयड फ़ाइब्रोमायल्जिया में फ़ायदा नहीं करते, इनसे बचें

फ़ाइब्रोमायल्जिया जोड़ों या अंगों को नुकसान नहीं पहुँचाता। सही समझ और नियमित योजना से ज़्यादातर मरीज़ काफ़ी बेहतर हो जाते हैं। पहला कदम है सही निदान।

Consult Dr. Ashok Gupta, rheumatologist at Bansal Hospital, Bhopal. Call 098270 55613 or message on WhatsApp. Learn more: Arthritis — Overview.परामर्श के लिए डॉ. अशोक गुप्ता से मिलें — फ़ोन 098270 55613 या WhatsApp पर संपर्क करें।

Disclaimer: This article is for general awareness only and is not a substitute for a medical consultation. Do not start, stop or change any medicine without your doctor's advice.अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, यह डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा शुरू, बंद या बदलें नहीं।

← Back to all articles · सभी लेख

Get expert care for joint & autoimmune problemsविशेषज्ञ इलाज पाएँ

Early diagnosis makes a real difference. Consult Dr. Ashok Gupta at Bansal Hospital, Bhopal.जल्दी निदान बहुत फ़र्क लाता है। बंसल हॉस्पिटल, भोपाल में डॉ. अशोक गुप्ता से मिलें।