Bansal Hospital, Shahpura, Bhopal Mon–Sat, OPD from 9:00 AM
4.7 · 215 Google reviews 098270 55613
Home › Blog › Gout Attack: What to Do

Gout Attack at Night? What to Do at Home and When to See a Doctorरात में गाउट का दर्द? घर पर क्या करें और डॉक्टर को कब दिखाएँ

A gout attack often starts suddenly, typically at night, with a red, hot, extremely painful joint, most commonly the big toe. Pain peaks within 12–24 hours. The good news: attacks can be controlled quickly, and future attacks can be prevented.

What to do during an attack

  • Rest the joint and keep the foot raised on a pillow.
  • Apply an ice pack wrapped in a cloth for 15–20 minutes, a few times a day.
  • Drink plenty of water.
  • Avoid alcohol and meat until the attack settles.
  • Start treatment early. Anti-inflammatory medicines work best in the first 24 hours. Take only what your doctor has prescribed for you, especially if you have kidney, stomach or heart problems.

Common mistakes

  • Stopping your uric-acid-lowering tablet during an attack. If you are already on it, usually continue it.
  • Starting a new uric acid tablet in the middle of an attack without medical advice
  • Taking painkillers or steroid injections from a chemist or quack again and again. This hides the problem and can harm kidneys and bones.
  • Massaging or applying heat to the swollen joint

Go to a doctor urgently if you have fever or chills with the swollen joint, it is your first attack, more than one joint is swollen, or the pain is not improving in 2–3 days. An infected joint can look like gout and needs emergency treatment.

Preventing the next attack

Once attacks are repeating, the real treatment is to bring uric acid below 6 mg/dL and keep it there, usually with daily medicine taken long term. Crystals slowly dissolve, attacks become rare and joint damage is prevented. Weight control, limiting alcohol and sugary drinks, and regular blood tests complete the plan.

हिंदी में पढ़ें

रात में गाउट का दर्द? घर पर क्या करें और डॉक्टर को कब दिखाएँ

गाउट का अटैक अक्सर अचानक, ख़ासकर रात में शुरू होता है। जोड़ लाल, गर्म और बेहद दर्दनाक हो जाता है, सबसे ज़्यादा पैर का अंगूठा। 12–24 घंटे में दर्द चरम पर होता है। अच्छी बात यह है कि अटैक जल्दी काबू में आ सकता है और आगे के अटैक रोके जा सकते हैं।

अटैक के समय क्या करें

  • जोड़ को आराम दें और पैर को तकिये पर ऊँचा रखें।
  • कपड़े में लपेटकर बर्फ़ 15–20 मिनट, दिन में कुछ बार लगाएँ।
  • खूब पानी पिएँ।
  • शराब और मांस से दूर रहें जब तक दर्द ठीक न हो।
  • जल्दी इलाज शुरू करें। सूजन कम करने वाली दवा पहले 24 घंटे में सबसे अच्छा असर करती है। वही दवा लें जो डॉक्टर ने आपके लिए लिखी हो, ख़ासकर अगर किडनी, पेट या दिल की समस्या है।

आम गलतियाँ

  • अटैक के दौरान यूरिक एसिड की चल रही दवा बंद कर देना। अगर पहले से ले रहे हैं, तो आमतौर पर जारी रखें।
  • अटैक के बीच में बिना सलाह नई यूरिक एसिड की गोली शुरू करना
  • केमिस्ट या झोलाछाप से बार-बार पेनकिलर या स्टेरॉयड इंजेक्शन लेना। इससे किडनी और हड्डियों को नुकसान होता है।
  • सूजे जोड़ पर मालिश या सेंक करना

तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ अगर सूजन के साथ बुखार या कँपकँपी हो, यह पहला अटैक हो, एक से ज़्यादा जोड़ सूजे हों, या 2–3 दिन में आराम न मिले। संक्रमित जोड़ भी गाउट जैसा दिखता है और उसका तुरंत इलाज ज़रूरी है।

अगले अटैक से बचाव

बार-बार अटैक आने पर असली इलाज है यूरिक एसिड को 6 mg/dL से नीचे लाना और वहीं बनाए रखना, जिसके लिए आमतौर पर लंबे समय तक रोज़ दवा लेनी पड़ती है। इससे क्रिस्टल धीरे-धीरे घुल जाते हैं, अटैक बहुत कम हो जाते हैं और जोड़ सुरक्षित रहते हैं। साथ में वज़न नियंत्रण, शराब व मीठे पेय कम करना और नियमित जाँच ज़रूरी है।

Consult Dr. Ashok Gupta, rheumatologist at Bansal Hospital, Bhopal. Call 098270 55613 or message on WhatsApp. Learn more: Gout.परामर्श के लिए डॉ. अशोक गुप्ता से मिलें — फ़ोन 098270 55613 या WhatsApp पर संपर्क करें।

Disclaimer: This article is for general awareness only and is not a substitute for a medical consultation. Do not start, stop or change any medicine without your doctor's advice.अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, यह डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा शुरू, बंद या बदलें नहीं।

← Back to all articles · सभी लेख

Get expert care for joint & autoimmune problemsविशेषज्ञ इलाज पाएँ

Early diagnosis makes a real difference. Consult Dr. Ashok Gupta at Bansal Hospital, Bhopal.जल्दी निदान बहुत फ़र्क लाता है। बंसल हॉस्पिटल, भोपाल में डॉ. अशोक गुप्ता से मिलें।